फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB Vacancy 2026: सशस्त्र सीमा बल में मेडिकल ऑफिसर की वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन; सैलरी 85,000 तक

Fri, 01 May 2026 04:08 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSB Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जो 25 मई से 4 जून, 2026 तक आयोजित होगा।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSB Recruitment 2026: मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संविदा के आधार पर जीडीएमओ और अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर के कुल 35 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


एसएसबी ने जिन 35 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें चिकित्सा विशेषज्ञ के 3, सामान्य शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ के 3, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 2, नेत्र रोग विशेषज्ञ के 3, रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ के 2, पैथोलॉजिस्ट विशेषज्ञ के 1, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के एक और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) के 20 पद शामिल हैं।
 
पद का नाम पदों की संख्या
चिकित्सा विशेषज्ञ 3
सामान्य शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ 3
प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ 2
नेत्र रोग विशेषज्ञ 3
रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ 2
पैथोलॉजिस्ट विशेषज्ञ 1
एनेस्थीसिया विशेषज्ञ 1
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) 20
कुल पद 35

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ डॉक्टर पद के लिए 85,000 रुपये प्रति माह और GDMO पद के लिए 75,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

आयु सीमा और इंटरव्यू कार्यक्रम

इंटरव्यू के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमबीबीएस या स्पेशलिस्ट डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही तय योग्यता के साथ-साथ आवश्यक अनुभव भी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया के तहत वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन अलग-अलग तिथियों और स्थानों पर किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

आवश्यक निर्देश

25 मई को इंटरव्यू सिलीगुड़ी में, 28 मई को गुवाहाटी में, 1 जून को लखनऊ में और 4 जून को पटना में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें