एसएसबी ओडिशा लाइब्रेरियन भर्ती की महत्वपूर्ण भर्ती तिथियां
जो भी उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा लाइब्रेरियन भर्ती में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें निम्नलिखित महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना होगा:
| विज्ञापन |
16 अप्रैल, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू |
27 अप्रैल, 2026, दोपहर 2:30 बजे |
| आवेदन और भुगतान की अंतिम तिथि |
30 मई, 2026, रात 11:45 बजे |
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित होने पर ग्रुप-बी के तहत स्तर-9 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा, जोकि 53,100 प्रति माह से 1,67,800 तक जाता है। चयनित अभ्यर्थियों को ओडिशा के विभिन्न गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में अपनी सेवा देनी होगी।
इस विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या उसके बराबर डिग्री होना जरूरी है।
21 से 42 वर्ष की आयु वालों के पास मौका
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है (1 जनवरी 2026 के अनुसार)। यानी जन्म 1 जनवरी 1984 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, एसईबीसी, महिलाएं और एक्स-सर्विसमैन को 5 साल की छूट मिलेगी, जबकि पीडब्ल्यूडी (40% या अधिक दिव्यांगता) को 10 साल की छूट दी जाएगी।
चयन कैसे होगा?
चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, कुल 150 अंक के। हर सही उत्तर पर 1.5 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 0.5 अंक कटेंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पास होने के लिए सामान्य वर्ग को 40% अंक और आरक्षित वर्ग को 30% अंक चाहिए।
परीक्षा ओडिशा के 5 शहरों (बालासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, जेयपुर, संबलपुर) में होगी। अगर किसी शहर में उम्मीदवार कम होंगे, तो उन्हें नजदीकी केंद्र में भेजा जाएगा।
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ...
आवेदन शुल्क और आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 200 रुपये और अन्य सभी के लिए 500 रुपये है, जो केवल ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन करना है। फॉर्म भरते समय फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपलोड करना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय से पहले आवेदन कर दें।