फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरिय भर्ती 2020: कौशल और टाइपिंग टेस्ट की तारीख घोषित, 16 और 18 नवंबर को परीक्षा

Fri, 30 Oct 2026 09:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (Min)-2020 भर्ती के कौशल और टाइपिंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 16 और 18 नवंबर 2026 से अलग-अलग केंद्रों पर शुरू होगी। श्रेणीवार रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (Ministerial)-2020 भर्ती के अगले चरण यानी कौशल और टाइपिंग टेस्ट की तारीखों की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 16 और 18 नवंबर 2026 से अलग-अलग केंद्रों पर शुरू होगी। लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से विज्ञापन की शर्तों के अनुसार प्रत्येक श्रेणी की कुल रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवारों को ही कौशल/टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

कब और कहां होगा कौशल/टाइपिंग टेस्ट?

नोटिस में पांच परीक्षा केंद्रों के नाम और उनके सामने परीक्षा शुरू होने की तारीख दी गई है।

 
परीक्षा केंद्र परीक्षा शुरू होने की तारीख
प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, SSB अलवर 16 नवंबर 2026
25वीं वाहिनी, SSB घिटोरनी, नई दिल्ली 16 नवंबर 2026
SSB अकादमी, भोपाल 16 नवंबर 2026
प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, SSB सुपौल 18 नवंबर 2026
क्षेत्रीय मुख्यालय, SSB गोरखपुर 18 नवंबर 2026
विज्ञापन


 

श्रेणीवार रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

एसएसबी के अनुसार, कौशल/टाइपिंग टेस्ट के लिए प्रत्येक श्रेणी में कुल रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को ही बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की श्रेणीवार सूची और प्रवेश पत्र जल्द ही बल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सके।

कब हुई थी लिखित परीक्षा?

एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरिय (Min)-2020 की लिखित परीक्षा 7 जुलाई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांक 14 अक्तूबर 2026 को एसएसबी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे।

कहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

कौशल/टाइपिंग टेस्ट के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची और प्रवेश पत्र एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे।

  • SSB Recruitment Portal - recruitment.ssb.gov.in
  • SSB Official Website - ssb.gov.in

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

  • अपनी श्रेणी के अनुसार जारी होने वाली चयनित अभ्यर्थियों की सूची चेक करें।
  • प्रवेश पत्र जारी होने पर उसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।
  • प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा से संबंधित आगे के निर्देशों के लिए SSB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें