फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Aurobindo College: श्री अरबिंदो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 46 पदों पर भर्ती, यह है योग्यता

Tue, 22 Nov 2022 10:45 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

Sri Aurobindo College: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 46 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
Assistant Professor Vacancy - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sri Aurobindo College: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर  (Assistant Professor Vacancy) के 46 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती का विज्ञापन 19 नवंबर से 25 नवंबर के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है। नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती विभिन्न विषयों/विभाग में होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के बाद सातवें केंद्रीय पे कमीशन के पे मैट्रिक्स एकेडमिक पे लेवल 10 (57,700-1,82,400/-) के अनुसार वेतन मिलेगा। इस भर्ती के लिए 28 नवंबर 2022 से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

Sri Aurobindo College: आवेदन शुल्क

श्री अरबिंदो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन करते समय अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पांच सौ रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। एक बार शुल्क जमा होने के बाद वापस नहीं होगा।  

Sri Aurobindo College: पदों का विवरण

 विषय      पद
कॉमर्स  14 पद
अंग्रेजी  07 पद
हिंदी  05 पद
इतिहास  02 पद
पॉलिटिकल साइंस  02 पद
मनोविज्ञान  07 पद
संस्कृत      01 पद
इकोनॉमिक्स    06 पद
एनवायरमेंटल साइंस  02 पद

Sri Aurobindo College: योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होना चाहिए। साथ ही यूजीसी नेट परीक्षा पास होना जरूरी है।

Sri Aurobindo College: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन के लिए अरबिंदो कॉलेज की वेबसाइट https://colrec.uod.ac.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें