फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPSC VLW Vacancy 2026: कृषि और बागवानी विभाग में 69 पदों पर निकली भर्ती, कृषि में हैं स्नातक? अभी करें आवेदन

Thu, 09 Jul 2026 05:56 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SPSC VLW Recruitment 2026: सिक्किम लोक सेवा आयोग ने कृषि एवं बागवानी विभाग में 69 ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कृषि या बागवानी में स्नातक डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
SPSC VLW Vacancy 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SPSC VLW Vacancy 2026: सिक्किम लोक सेवा आयोग (SPSC) ने ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता (VLW) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 69 रिक्तियां भरी जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सिक्किम सरकार के कृषि एवं बागवानी विभाग में की जाएगी। यह भर्ती सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है और पद वेतन स्तर-9 के अंतर्गत हैं।

क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

  • उम्मीदवार के पास कृषि (Agriculture) या बागवानी (Horticulture) में BSc डिग्री होनी चाहिए।
  • डिग्री ICAR से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों के पास कृषि या बागवानी में MSc डिग्री है, उनके पास भी संबंधित विषय में BSc डिग्री होना जरूरी है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज पूरे होने चाहिए।
  • फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • उम्मीदवार को सिक्किम की किसी एक राज्य भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।
  • सिक्किम के स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं की जानकारी होना आवश्यक है।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

कितने पदों पर होगा चयन?

आरक्षण श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 8
भूटिया-लेपचा (BL) 8
भूटिया-लेपचा (महिलाएं) 5
भूटिया-लेपचा (BPL) 1
अन्य पिछड़ा वर्ग - केंद्रीय सूची (OBC-Central) 7
अन्य पिछड़ा वर्ग - केंद्रीय सूची (महिलाएं) 6
अन्य पिछड़ा वर्ग - केंद्रीय सूची (BPL) 1
अन्य पिछड़ा वर्ग - राज्य सूची (OBC-State) 7
अन्य पिछड़ा वर्ग - राज्य सूची (महिलाएं) 5
अन्य पिछड़ा वर्ग - राज्य सूची (BPL) 1
अनुसूचित जनजाति (ST) – लिम्बू एवं तमांग 6
अनुसूचित जनजाति (महिलाएं) 3
अनुसूचित जाति (SC) 2
अनुसूचित जाति (महिलाएं) 1
अनुसूचित जाति (BPL) 1
आदिम जनजाति (PT) 2
आदिम जनजाति (महिलाएं) 1
सबसे पिछड़ा वर्ग - राज्य सूची (MBC) 2
समाज का कमजोर वर्ग (WSS) 2
कुल 69
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

इस भर्ता के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जो आयोग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत सिलेबस SPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आयु और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें