कैसे होगा चयन?
इस भर्ता के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जो आयोग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत सिलेबस SPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आयु और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।