फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियां ही नौकरियां: 10वीं पास के लिए रेलवे में बंपर वैकेंसी

Thu, 01 Feb 2018 08:11 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण रेलवे ने 10वीं-12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी निकाली हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर निर्धारित पते पर भेज दें। 

विज्ञापन

दक्षिण रेलवे (Southern Railway)
वेबसाइट : www.sr.indianrailways.gov.in
कुल पदः 617
पद का विवरण: अप्रेंटिस
अंतिम तिथि : 23 फरवरी, 2018
शैक्षणिक योग्यताः 10वीं या 12वीं पास या आईटीआई पास 
आयु सीमा : न्यूनतम 15 वर्ष व अधिकतम 22/ 24 वर्ष (पदानुसार) 
ऐसे करें आवेदन : पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर 'द वर्कशॉप पर्सनेल ऑफिसर, पर्सनेल ब्रांच, सेंट्रल वर्कशॉप, पोनमालाई, त्रिचिराप्पल्ली- 620004' के पते पर 23 फरवरी, 2018 से पहले भेज दें। 
आवेदन शुल्कः GEN/OBC-100 रुपये व अन्य वर्ग-निःशुल्क 
चयनः उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी बनने का मौका

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड
वेबसाइट : www.mppgcl.mp.gov.in
कुल पदः 50
पद का नाम : एग्जीक्यूटिव ट्रेनी
अंतिम तिथि:  12 मार्च, 2018
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री हो तथा उन्होंने GATE परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 
आवेदन शुल्कः SC/ST/PD वर्ग के लिए 718 रुपये एवं अन्य वर्ग के लिए 1,118 रुपये।
ऐसे करें आवेदन : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

बैंक में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
वेबसाइट: www.rbi.org.in
कुल पदः 27
पद का नाम : असिस्टेंट
अंतिम तिथि : 19 फरवरी, 2018
शैक्षणिक योग्यता : स्नातक डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता 
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष 
ऐसे करें आवेदन: इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। 
चयन प्रक्रियाः चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन

सोशल वर्कर के पद खाली

दिल्ली विश्वविद्यालय
वेबसाइटः www.du.ac.in
पद का विवरण:  सोशल वर्कर
शैक्षणिक योग्यता: मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सोशल वर्क में द्वितीय श्रेणी में परास्नातक डिग्री 
अंतिम तिथि: 09 फरवरी, 2018 
आयु सीमा: इन पदों पर 35 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन शुल्कः  सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है 
ऐसे करें आवेदन : इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार बायोडेटा/ सीवी के साथ सभी प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों को संलग्न कर इस मेल आईडी 'dssw.du@gmail.com' पर  मेल कर दें। 
चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा एवं स्किल टेस्ट के आधार पर होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें