साउथ इंडियन बैंक (SIB) ने प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर स्केल -1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यानी southindianbank.com पर उपलब्ध है।
जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर ऑनलाइन परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे साउथ इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर परीक्षा 11 अगस्त, 2019 को आयोजित की गई थी। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू कर दी गई थी। साउथ इंडियन बैंक में कुल 12 प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर के खाली पदों को भरा जाना है। उम्मीदवार दिए गए चरणों का पालन करके SIB प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर रिजल्ट 2019 को डाउनलोड कर सकते हैं।
SIB प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर रिजल्ट 2019 ऐसे करें डाउनलोड -
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जाएं।
चरण 2 : करियर अप्शन पर जाएं।
चरण 3 : अब प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर की भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : नए पृष्ठ पर ऑनलाइन परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5 : यहां आपको नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा।
चरण 6 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 7 : आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 8 : उम्मीदवार एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : देश में शिक्षकों के करीब एक लाख पद खाली, केंद्र ने दी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।