इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त से पहले इन पदों के लिए आवेदन जरूर कर लें।
- फोटो : अमर उजाला
महत्वपूर्ण जानकारी
# इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त से पहले इन पदों के लिए आवेदन जरूर कर लें।
इसे भी पढ़़ें-मौका! फ्रेशर्स के लिए ओएनजीसी में बंपर नौकरियां, 17 अगस्त से पहले करें आवेदन
432 पदों पर ऑनलाइन आवेदन के जरिए नौकरी पाने का मौका
दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुल 432 भर्तियां निकाली हैं। जिनमें चयन दसवीं के नंबरों के आधार पर होगा। इन पदों पर भर्तियां आईटीआई कोर्स के नंबर और दसवीं के नंबर के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों के दसवीं के नंबरों और आईटीआई के नंबरों के आधार पर मेरिट बनेगी और उसके बाद अभ्यर्थियों का इन नौकरियों में चयन होगा। इन सभी भर्तियों के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन भर्तियों में 164 पद अनारक्षित हैं। जबकि 44 ईडब्ल्यूएस, 120 ओबीसी, 69 एससी, 35 एसटी कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
apprenticeshipindia.org
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 10वीं का मार्कशीट और पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 01.07.20 से की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी गई है।
इसे भी पढ़ें-पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का मौका, 17 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू
इन पदों के लिए विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना जरूर देखें। चयनित अभ्यर्थियों की एक साल की ट्रेनिंग होगी। उनको छत्तीसगढ़ सरकार के नियमानुसार स्टाइपेंड मिलेगा।