उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 में आवेदन करने के लिए अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्दआयोग द्वारा निर्धारित आवेदन की अंतिम तारीख तक अपना फार्म भर सकते हैं। इस पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में न्यूनतम 10वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जरूर विजिट कर लें। वहीं इस बचे हुए समय में घर बैठे कंप्लीट तैयारी के लिए आप UPSSSC PET online course 2022 की मदद ले सकते हैं।
प्रश्न.1. 1971 की जनगणना के अनुसार लोकसभा में सीटों का आवंटन किस वर्ष तक यथावत रहेगा?
उत्तर- 2026 तक
प्रश्न.2. अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है?
उत्तर- लोकसभा
प्रश्न.3. अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष को क्या कहते हैं?
उत्तर- प्रोटेम स्पीकर
प्रश्न.4. कितने दिनों तक अनुपस्थित रहने पर लोकसभा के सदस्य की सदस्यता समाप्त हो जाती है?
उत्तर- 2 माह या 60 दिन
प्रश्न.5. किस अवस्था में संसद लोकसभा का कार्यकाल बढ़ा सकती है?
उत्तर- आपातकाल की स्थिति में
प्रश्न.6. किस राज्य में सबसे अधिक लोकसभा सिटे है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश
प्रश्न.7. किस वर्ष लोकसभा का कार्यकाल एक-एक करके दो बार बढ़ाया गया?
उत्तर- 1976 में
प्रश्न.8. किस विधेयक को केवल लोकसभा ही पारित करती है?
उत्तर- वित्त विधेयक
प्रश्न.9. किस संविधान संशोधन द्वारा मत देने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की गई थी?
उत्तर- 61वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1989
प्रश्न.10. किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होता है?
उत्तर- नियम समिति
प्रश्न.11. जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन को क्या कहते हैं?
उत्तर- लोकसभा
प्रश्न.12. निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है?
उत्तर- लोकसभा अध्यक्ष को
प्रश्न.13. प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- राष्ट्रपति
प्रश्न.14. बजट किसके द्वारा पारित किया जाता है?
उत्तर- लोकसभा द्वारा
प्रश्न.15. भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर- मीरा कुमार
प्रश्न.16. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर- जी. वी. मावलंकर
प्रश्न.17. भारत के राष्ट्रपति किसकी अनुशंसा पर लोकसभा को भंग कर सकते हैं
उत्तर- प्रधानमंत्री की सलाह पर
प्रश्न.18. भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है?
उत्तर- लद्दाख (जम्मू कश्मीर)
प्रश्न.19. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा की संरचना की गई है?
उत्तर- अनुच्छेद 81
प्रश्न.20. भारतीय संसद का निम्न सदन किसे कहा जाता है?
उत्तर- लोकसभा
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।