SMFCL Recruitment 2026: सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SMFCL) में विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जून (रात 11:45 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न विषयों में E-1 ग्रेड के 12 कार्यकारी पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
वेतनमान के अनुसार उम्मीदवारों को प्रति माह 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन पद और अनुभव के आधार पर अलग-अलग होगा।
इस भर्ती के लिए सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है और उन्हें कोई छूट नहीं दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट के साथ अधिकतम 35 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति है। वहीं ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है, जिससे उनकी अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तक हो जाती है।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (UR), EWS और OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है, बशर्ते वे संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करें।