आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य (ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और सामान्य अभ्यर्थियों सहित) के लिए 1100 रुपये का शुल्क देना होगा।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 200 अंकों की ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, जिसमें 7 अलग-अलग सेक्शन होंगे। दूसरे चरण में 200 अंकों की एक और ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें 2 पेपर शामिल होंगे। तीसरे और अंतिम चरण में 100 अंकों का इंटरव्यू होगा, जिसमें खेल, सांस्कृतिक या अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में उपलब्धियां और सेवा में मिले पुरस्कार भी गिने जाएंगे, बशर्ते उम्मीदवार इसके प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।