फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIDBI Recruitment 2025: इस बैंक में मिल रहा ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन शुरू; जानिए पात्रता

Mon, 14 Jul 2025 01:38 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SIDBI Vacancy 2025: सिडबी बैंक की ओर से ग्रुप ए और बी अधिकारियों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Bank Jobs (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SIDBI Grade A B Recruitment 2025: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा मौका आया है। स्मॉल इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने ग्रेड ‘A’ और ‘B’ अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती सामान्य और विशेषज्ञ दोनों स्ट्रीम्स में की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार SIDBI की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाकर 11 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

SIDBI Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण / शुल्क भुगतान प्रारंभ 14 जुलाई, 2025
ऑनलाइन पंजीकरण / शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2025
आयु गणना की कट-ऑफ तिथि 14 जुलाई, 2025
शैक्षणिक योग्यता/अनुभव की गणना की कट-ऑफ तिथि 11 अगस्त, 2025
ऑनलाइन परीक्षा (फेज I) की संभावित तिथि 6 सितंबर, 2025
ऑनलाइन परीक्षा (फेज II) की संभावित तिथि 4 अक्टूबर, 2025
इंटरव्यू का संभावित शेड्यूल नवंबर, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

IDBI Vacancy Details 2025: 76 रिक्तियों के लिए आवेदन

भर्ती अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2025 में विभिन्न पदों पर कुल 76 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सहायक प्रबंधक ग्रेड ‘ए’ (सामान्य स्ट्रीम) के तहत कुल 50 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं, प्रबंधक ग्रेड 'बी' (सामान्य और विशेषज्ञ स्ट्रीम) के अंतर्गत कुल 26 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। 

पद का नाम स्ट्रीम कुल रिक्तियां
सहायक प्रबंधक ग्रेड ‘A’ सामान्य स्ट्रीम  50
प्रबंधक ग्रेड ‘B’ सामान्य और विशेषज्ञ स्ट्रीम 26
कुल 76

SIDBI Grade A B Vacancy: शैक्षणिक योग्यता

सिडबी में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या सीए/सीएस/सीडब्ल्यूए/सीएफए/सीएमए या कानून में स्नातक की डिग्री/इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

SIDBI Salary Details 2025: इतना मिलेगा वेतन

सिडबी में नियुक्त होने वाले सहायक प्रबंधक ग्रेड ‘ए’ अधिकारियों को ₹44,500 से ₹89,150 तक का वेतनमान मिलेगा, जो 17 वर्षों की सेवा अवधि में चरणबद्ध रूप से बढ़ेगा। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग ₹1,00,000/- का न्यूनतम सकल वेतन प्रदान किया जाएगा। वहीं, प्रबंधक ग्रेड 'बी' के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹55,200 से ₹99,750 तक का वेतनमान मिलेगा, जो 16 वर्षों की सेवा में चरणबद्ध रूप से बढ़ेगा। इस पद पर न्यूनतम सकल मासिक वेतन लगभग ₹1,15,000/- निर्धारित किया गया है।

SIDBI Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है, जबकि अन्य के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें