फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIDBI Admit Card 2025: सिडबी ग्रेड-ए और बी फेज-II परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी; चार अक्तूबर को होगा एग्जाम

Mon, 29 Sep 2025 11:28 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SIDBI Admit Card: सिडबी ने फेज-II परीक्षा के लिए ग्रेड A और B ऑफिसर पदों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 अक्तूबर और इंटरव्यू नवंबर 2025 में होगा।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SIDBI Phase II Admit Card 2025: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने  ग्रेड-ए और बी भर्ती फेज-II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने ऑफिसर पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

4 अक्तूबर को होगी फेज II परीक्षा

फेज II ऑनलाइन परीक्षा 4 अक्तूबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि इंटरव्यू नवंबर 2025 में लिया जाएगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 76 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 50 रिक्तियां सहायक प्रबंधक ग्रेड 'ए' - सामान्य स्ट्रीम के लिए और 26 प्रबंधक ग्रेड 'बी' - सामान्य और विशेषज्ञ स्ट्रीम के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 200 अंकों की ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा संपन्न हो चुकी है, जिसमें 7 अलग-अलग सेक्शन थे। अब दूसरे चरण में 200 अंकों की एक और ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें 2 पेपर शामिल होंगे। तीसरे और अंतिम चरण में 100 अंकों का इंटरव्यू होगा, जिसमें खेल, सांस्कृतिक या अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में उपलब्धियां और सेवा में मिले पुरस्कार भी गिने जाएंगे, बशर्ते उम्मीदवार इसके प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Career टैब में क्लिक करें।
  • अब "Assistant Manager" और "Manager" Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण जैसे नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र आदि की जानकारी ठीक से जांच लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें