फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar CHO Exam: क्यों रद्द हुई बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी परीक्षा? 4500 पदों पर होनी है भर्ती

Mon, 02 Dec 2024 05:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar CHO Exam Cancelled: राज्य स्वास्थ्य सोसायटी की सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। 4500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हो रही इस परीक्षा में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन
परीक्षा रद्द - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar CHO Exam Cancel News: राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS), बिहार की ओर से आयोजित की जा रही सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह भर्ती परीक्षा 1 दिसंबर और 2 दिसंबर, 2024 के लिए निर्धारित थी, लेकिन परीक्षा में गड़बड़ी होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया है।

 

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक साथ 12 केंद्रों पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि सॉल्वर गैंग और सेंटर संचालकों की मिलीभगत से इस परीक्षा में गड़बड़ी की जा रही है। 

विज्ञापन

 

37 लोग हिरासत में

ईओयू ने गड़बड़ी करने के आरोप में शाइन टेक प्राइवेट लिमिटेड के लोगों, ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के प्रमुखों, ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के आईटी प्रबंधकों, परीक्षा समन्वयकों और आईटी सहायक कर्मचारियों सहित 37 लोगों को हिरासत में लिया है।
 
तीन ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर जांच के दौरान, यह पाया गया कि प्रॉक्सी सर्वर, रिमोट व्यूइंग एप्लिकेशन और सॉफ्टवेयर का उपयोग करके, एक सॉल्वर गिरोह को वास्तविक समय में ऑनलाइन आधारित परीक्षा तक अनधिकृत पहुंच प्रदान की गई थी।
विज्ञापन

Bihar CHO Vacancy: रिक्ति विवण

इस भर्ती अभियान के तहत अनुबंध के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों को भरा जाना है। इन पदों का श्रेणीवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- सामान्य- 979
- इडब्लूएस- 245 
- एससी- 1243 
- एसटी-55 
- ईबीसी-1170 
- बीसी-640 
- डब्लूबीसी-160
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें