साल 2016 बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी की बड़ी सौगात लेकर आया है। रेलवे से लेकर पुलिस विभाग तक हजारों की संख्या में नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी अपने दिल में सरकारी नौकरी की हसरत पाले हुए हैं तो इंतजार मत कीजिए और बस फॉर्म भर दीजिए। इन नौकरियों में सबसे पहला नंबर है यूपी पुलिस का।
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी और आरक्षी पीएसी (कॉस्टेबल) के 28,916 पदों पर भर्ती निकली है। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण अथवा समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है। आवदने करने के लिए उम्मीदवारों के पास उत्तर प्रदेश पुलिस के नियमों के अनुसार शारीरिक योग्यताएं होना भी आवश्यक है।
इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों का वेतनमान 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह एवं 2,00 रुपये ग्रेड पे देने का प्रावधान किया गया है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष निश्चित की गई है। उत्तर प्रदेश में मूलरूप से निवास करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित श्रेणीयों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाने का प्रावधान है। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2015 के अनुसार की जाएगी।
आवेदित पदों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क ई-चालान अथवा इंटरनेट बैंकिग अथवा क्रेडिट/डेबिट कार्ड द्वारा नामांकन के प्रथम चरण के 24 घंटे पश्चात कर सकते हैं। शुल्क भुगतान के 24 घंटे के पश्चात अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण पूर्ण कर सकेंगे। इन पदों पर उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर क्लिक करें व आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन के अंतिम चरण में उम्मीदवारों को स्कैन किए नवीनतम कलर फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपने नामांकन पर अपलोड करने होगें। आवेदन 18 जनवरी 2016 से प्रारंभ होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2016 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने एवं आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://prpb.gov.in पर लॉगइन करें।
ISRO में आशुलिपिक और सहायक की भर्ती
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(इसरो) में कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक (Junior Personal Assistants), आशुलिपिक
(Stenographers) और सहायक (Assistants) के 185 पदों पर सीधी भर्ती निकली
है। निर्धारित मानकों के आधार पर आवेदकों को सूचीबद्ध किया जाएगा। सूचीबद्ध
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। वैयक्तिक सहायक और
आशुलिपिक के पदों के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को
आशुलिपिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
सभी पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये दिए
जाने का प्रावधान है। ग्रेड पे के तौर पर 2,400 रुपये निर्धारित किए गए
हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग
निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान भी
होना अनिवार्य है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और
अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को
निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु
सीमा की गणना 11 फरवरी 2016 से की जाएगी।
विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के
लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन
के सभी चरणों को पूरा करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट को
निकालकर आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य
पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रुपये जमा करने होंगे। महिलाओं समेत एससी, एसटी,
पीडब्ल्यूडी और पूर्व-सैन्य कर्मियों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क चालान के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक की भी
शाखा में जमा कराना होगा।
उम्मीदवारों को चालान की एक प्रति को 'प्रशासन अधिकारी (आई.सी.आर.बी.),
इसरो मुख्यालय, अंतरिक्ष भवन, न्यू बी.ई.एल., रोड बंगलूरु- 560094 के पते
पर केवल साधारण डाक से भेजें। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2016 और शुल्क भुगतान करने की
अंतिम तिथि 12 फरवरी 2016 एवं आवेदन (हार्ड कॉपी) पहुंचने की अंतिम तिथि 20
फरवरी 2016 है।
ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर लॉग ऑन करें।
रेलवे में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती, 18 हजार पद खाली
भारतीय रेलवे ने भी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। रेलवे में कॉमर्शियल अप्रेंटिस, ट्रैफिक अप्रेंटिस, इंक्वायरी कम रिजर्वेशन क्लर्क, गुड्स गार्ड, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाईपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाईपिस्ट के 18,252 पदों के लिए फॉर्म जारी किए गए हैं। इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 9,247 पद, अनुसूचित जाति के लिए 2,890 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1,627 पद और ओबीसी वर्ग के लिए 4,274 पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान स्वरूप 5,200 रुपये से 34,800 रुपये (पदों के अनुसार) प्रतिमाह दिए जाएंगे। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। अन्य योग्यता के तहत कुछ पदों पर हिंदी और अग्रेंजी का टाईपिंग का ज्ञान होना जरूरी है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है। इन पदों पर आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से मान्य किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट (आरआरबी) की वेबसाइट पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, अल्पसंख्यक एवं निःशक्तजनों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को आवेदन प्रक्रिया के समय अपने जाति प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी भी संलग्न करनी होगी। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिग द्वारा किया जा सकता है।
विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2016 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदकों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के रेलवे रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट rrbsecunderabad.nic.in या www.indianrail.gov.in पर क्लिक करें।
लखनऊ मेट्रो में नौकरी का मौका, सैलरी शानदार
लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भी कई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों में डिप्टी जनरल मैनेजर (आईटी), मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल, एस ऐंड टी, सिविल), सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, एस ऐंड टी, सिविल) आदि के पद शामिल हैं।
वेतनमान के तौर पर डिप्टी जनरल मैनेजर (आईटी) को 29,100-54,500 रुपये, मैनेजर/ असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल, एस ऐंड टी, सिविल) को 24,900-50,500/ 20,600-46,500 रुपये, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, एस ऐंड टी, सिविल) को 18,500-35,600 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35/45/50 वर्ष पदानुसार होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2016 से की जाएगी। केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आयु सीमा में छूट के पात्र होंगे।
शैक्षिक योग्यता एवं न्यूनतम अनुभव पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड कर उसे पूर्णरूप से भरें।
विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाणपत्रों को संलग्न कर 'कंपनी सेक्रेटरी, लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, प्रशासनिक भवन, डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ-226010' के पते पर भेजें। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तारीख 15 फरवरी 2016 है। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट http://www.lmrcl.com/ पर लॉग ऑन करें।
SSC के जरिए सब-इंस्पेक्टर बनने का मौका, सीधी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) और सहायक उपनिरीक्षक (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) के पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म जारी किए हैं।
वेतनमान के तौर पर दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में उपनिरीक्षक को 9,300-34,800 रुपये के साथ 4,200 रुपये का ग्रेड पे और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उपनिरीक्षक को 5,200-20,200 रुपये के साथ 2,800 रुपये दिए जाने जाने का प्रावधान किया गया है।
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2016 से की जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र के कुल अंको के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित अपने पास रख लें।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक से चालान, नेट बैंकिंग एवं क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड के जरिये किया जाएगा। महिलाओं सहित आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
इन पदों पर आवेदन 09 जनवरी 2016 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन भाग-I के पंजीकरण की अंतिम तारीख 02 फरवरी 2016 है। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://ssconline2.gov.in पर लॉग ऑन करें।
ग्राम विकास अधिकारी के 3,133 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के 3,133 पदों के लिए फॉर्म जारी किए हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये तथा ग्रेड पे के तौर पर 4,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रकिया को पूरा करें।
आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। इन पदों पर आवेदन 18 जनवरी 2016 से प्रारंभ होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2016 निर्धारित की गई है।
आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। इन पदों पर आवेदन 18 जनवरी 2016 से प्रारंभ होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2016 निर्धारित की गई है।
कृषि विभाग में बढ़िया सैलरी की नौकरी
भारतीय मृदा एवं भू-उपयोग सर्वेक्षण (कृषि और सहकारिता विभाग) ने 03 वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति के (अल्पकालिक संविदा सहित) आधार पर 'कार्यालय अधीक्षक' एवं 'आशुलिपिक ग्रेड I' के पदों के लिए फॉर्म जारी किए हैं।
वेतनमान के तौर पर कार्यालय अधीक्षक एवं आशुलिपिक ग्रेड-I को 9,300-34,800 रुपये एवं 4,200 रुपये का ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा की गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख से की जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों ने मूल संवर्ग या विभाग में 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तथा 2,800 रुपये के ग्रेड पे पर 06 वर्ष सेवा की हो या 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तथा 2,400 रुपये के ग्रेड पे पर 10 वर्ष कार्य किया हो। इन योग्यता के अलावा यदि आवेदकों के पास अतिरिक्त योग्यता, सूचना या अपनी उपयुक्तता के समर्थन में कुछ बताना चाहें तो अलग से शीट संलग्न कर भेज सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर उसे 'मुख्य मृदा सर्वेक्षण अधिकारी, भारतीय मृदा और भू-उपयोग सर्वेक्षण, आईएआरआई, भवन, नई दिल्ली-110012' के पते पर भेजें।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 09 फरवरी 2016 है। अंतिम तिथि के बाद या एसीआर/एपीएआर के बिना प्राप्त या अन्य रूप से अधूरे पाए गए आवेदनों पर विचार किया जाएगा।