फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECR Apprentice: रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, 10वीं पास आईटीआई के लिए निकली भर्ती; पंजीकरण शुरू

Wed, 26 Feb 2025 09:48 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Railway SECR Recruitment: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बिलासपुर मंडल में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 835 पदों पर भर्ती होनी है। जो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
रेलवे में अपरेंटिसशिप का मौका - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Railway SECR Recruitment: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर मंडल में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन


SECR Apprentice Vacancy: पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन कारपेंटर, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रीशियन, फीटर, मशीनिस्ट, पेंटर, प्लंबर, मैकेनिक, वर्कर, स्टेनोग्राफर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, और वायरमैन जैसे विभिन्न ट्रेड के लिए किया जायेगा।
 
क्र. ट्रेड कुल
1 कारपेंटर 38
2 कोपा (75 Divn.+25 HQ/Const) 100
3 ड्राफ्ट मैन (सिविल) 11
4 इलेक्ट्रिशियन 182
5 इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिक 5
6 फिटर 208
7 मशीनिस्ट 4
8 पेंटर 45
9 प्लंबर 25
10 आर.ए.सी. मैकेनिक 40
11 शीट मेटल वर्कर 4
12 स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) (12 Divn.+15 HQ/Const.) 27
13 स्टेनोग्राफर (हिंदी) (04 Divn.+ 15HQ/Const.) 19
14 डीजल मैकेनिक 8
15 टर्नर 4
16 वेल्डर 19
17 वायरमैन 90
18 रासायनिक प्रयोगशाला सहायक 4
19 डिजिटल फोटोग्राफर (00 Divn.+ 02 HQ) 2
  कुल 835
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ मैट्रिक/10वीं कक्षा (10+2 प्रणाली के अंतर्गत) पास होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र (राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 25 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

SECR Apprentice Selection Process: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट सूची पर आधारित होगी। मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन के अंकों (न्यूनतम 50%) और आईटीआई परीक्षा के अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। दोनों अंकों को समान महत्व दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें