कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में 10वीं (मैट्रिक) में कम से कम 50% अंक और आईटीआई के अंकों को मिलाकर बराबर महत्व दिया जाएगा। दोनों के आधार पर ही चयन किया जाएगा।
चयन के बाद मेडिकल प्रमाण पत्र दिखाना पड़ सकता है, जो सरकारी डॉक्टर से बना होना चाहिए। इसके साथ ही चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग (शिक्षुता) के लिए अनुबंध करना होगा, और अगर उम्मीदवार नाबालिग है तो यह अनुबंध उसके अभिभावक करेंगे।