फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECL Vacancy 2026: डिग्री, डिप्लोमा वालों के लिए शानदार मौका; साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1055 पदों पर भर्ती

Thu, 09 Apr 2026 11:39 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SECL Recruitment 2026: एसईसीएल ने 8 अप्रैल को 1055 माइनिंग सिरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसकी पूरी जानकारी उम्मीदवार यहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
SECL Recruitment 2026 - फोटो : https://secl-cil.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SECL Vacancy 2026: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने तकनीकी और पर्यवेक्षी ग्रेड-सी के तहत 1055 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होकर 14 मई 2026 तक चलेगी, जबकि चयन के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • खनन सरदार: 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री और वैध माइनिंग सिरदार सर्टिफिकेट, गैस टेस्ट सर्टिफिकेट और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • उप सर्वेक्षक: 10वीं के साथ माइनिंग या सर्वे इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही सर्वेयर का वैध सर्टिफिकेट जरूरी है।
  • सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल): 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है।
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

यूआर, ओबीसी (क्रीमी और नॉन-क्रीमी) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये (1000 + 18% जीएसटी) निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक (ESM), पीडब्ल्यूबीडी, विभागीय और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, उपस्थिति बोनस, विशेष भत्ता, एचआरए और परिवहन सब्सिडी जैसे अन्य लाभ भी एनसीडब्ल्यूए के प्रावधानों के अनुसार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

खनन सिरदार, उप सर्वेक्षक और सहायक फोरमैन पदों के लिए चयन तीन चरणों में होगी। उम्मीदवारों का चयन केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा और कोई इंटरव्यू नहीं होगा। जो उम्मीदवार CBT पास करेंगे, उन्हें आगे दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा और अंत में प्रारंभिक मेडिकल परीक्षा (IME) के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें