फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECL Recruitment: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में अप्रेंटिस के 800 पदों पर भर्ती; स्नातकों के लिए शानदार मौका

Wed, 29 Jan 2025 03:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SECL Apprentice Recruitment 2025: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर  भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र उम्मीदवार नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SECL Recruitment 2025: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत प्रशिक्षु प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट (secl-cil.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 800 पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2025 से जारी है। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 10 फरवरी 2025 तक जमा कर सकते हैं उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण पत्र 
  • एसएससी/एचएससी प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी के लिए 1 अप्रैल 2024 से वैध) 
  • आधार कार्ड और आधार से जुड़े बैंक खाते का विवरण
  • चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार के फोटो
  • छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आवेदकों के लिए निवास प्रमाण पत्र

रिक्ति विवरण

क्रम संख्या पद का नाम रिक्तियों की संख्या
1 खनन इंजीनियरिंग में स्नातक प्रशिक्षु 50
2 प्रशासनिक में स्नातक प्रशिक्षु 30
3 कंप्यूटर अनुप्रयोग में स्नातक प्रशिक्षु (बीसीए) 300
4 वाणिज्य में स्नातक प्रशिक्षु (बी.कॉम) 110
5 विज्ञान में स्नातक प्रशिक्षु (बीएससी) 100
6 खनन अभियंता/खनन में तकनीकी प्रशिक्षु 50
7 खनन सर्वेक्षण में तकनीकी प्रशिक्षु 100
8 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तकनीकी प्रशिक्षु 20
9 मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तकनीकी प्रशिक्षु 20
10 सिविल इंजीनियरिंग में तकनीकी प्रशिक्षु 20
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट ट्रेनी इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), ग्रेजुएट ट्रेनी इन माइनिंग इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पदों को भरेगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिसूचना में विभिन्न रिक्तियों के अनुसार दी गई है, न्यूनतम 18 वर्ष के छात्र ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।  
  • वह श्रेणी चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरी तरह भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म की पूरी तरह समीक्षा करने के बाद उसे सबमिट करें
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें