SCI Recruitment 2025 Application Fee: आवेदन शुल्क
लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट पद के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, साथ ही अतिरिक्त बैंक शुल्क भी देना होगा। यह शुल्क यूको बैंक पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जाना चाहिए। डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
SCI Recruitment 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया
सुप्रीम कोर्ट के इस भर्ती अभियान में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में की जाएगी:
- प्रारंभिक परीक्षा: बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित परीक्षा, जो उम्मीदवारों की कानूनी समझ की जांच करेगी।
- लिखित परीक्षा: लेखन और विश्लेषणात्मक क्षमताओं का मूल्यांकन करेगी।
- इंटरव्यू: उम्मीदवारों के व्यक्तिगत गुण और कानूनी ज्ञान की जांच की जाएगी।
पहले और दूसरे चरण की परीक्षा भारत के 23 शहरों में एक ही दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
Supreme Court Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालें।