जनरल मैनेजर पद के लिए 15 साल का अनुभव
भारतीय स्टेट बैंक ने हैदराबाद में जनरल मैनेजर पद पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषयों में बीई/बीटेक या एमटेक/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, बीएफएसआई, आईटी या साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में 15 साल का अनुभव जरूरी है, जिसमें से कम से कम 10 साल लीडरशिप रोल में होना चाहिए। रेड टीम एक्सरसाइज या वीए-पीटी हैंडल करने वालों को वरीयता दी जाएगी। इस पद के लिए सालाना सैलरी पैकेज 1 करोड़ रुपये तक है और आयु सीमा 45 से 55 वर्ष तय की गई है।
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट की भर्ती
ए.वी.पी पद के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ बीई/बीटेक (CS/IT/ECE आदि) की डिग्री और सीआईएसए व ISO 27001:2022 LA सर्टिफिकेट होना चाहिए। बीएफएसआई या आईटी सेक्टर में कम से कम 6 साल का अनुभव अनिवार्य है, जिसमें से 3 साल आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा में होना चाहिए।
चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और सीटीसी पर बातचीत के आधार पर होगा। इस पद के लिए अधिकतम सालाना वेतन 44 लाख रुपये तक हो सकता है। पोस्टिंग मुंबई, हैदराबाद या मोबाइल ड्यूटी के तहत होगी।
डिप्टी मैनेजर पद के लिए आवश्यक योग्यता
इस पद के लिए 50% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री और आईएसएसीए यूएसए से सीआईएसए सर्टिफिकेट जरूरी है। अभ्यर्थी को बीएफएसआई या आईटी क्षेत्र में कम से कम 4 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें से 2 साल का अनुभव आईएस ऑडिट या इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी में होना चाहिए।
चयन केवल शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। यह पद एमएमजीएस-II स्केल के अंतर्गत आता है और पोस्टिंग मुंबई, हैदराबाद या मोबाइल ड्यूटी में की जा सकती है। उम्मीदवार की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
दो चरणों के माध्यम से होगा चयन
SBI स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं - शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जो कुल 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में न्यूनतम अर्हक अंक बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। अंतिम मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर, अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी।