फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Recruitment 2022: एसबीआई एससीओ भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका, वेतन 20 लाख से 60 लाख रुपये सालाना

Thu, 29 Dec 2022 04:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) की स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आज आवेदन का तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
SBI SCO Recruitment 2022 - फोटो : SBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) की स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आज आवेदन का तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भर्ती परीक्षा जनवरी या फरवरी 2023 में आयोजित की जा सकती है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण नौ दिसंबर से शुरू किए थे। आवेदन के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।  

विज्ञापन

SBI Vacancy 2022: इतने पदों पर मिलेंगी नौकरियां

  • उप प्रबंधक - 16 पद
  • सीनियर एग्जीक्यूटिव - 17 पद
  • एग्जीक्यूटिव - 02 पद
  • सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव - 01 पद
  • डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर - 01 पद
  • असिस्टेंट डेटा ऑफिसर - 01 पद
  • सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट - 16 पद

 

SBI Recruitment 2022 में कैसे करें आवेदन? 

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के करिअर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर स्पेशलिस्ट कैडर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां अपना पंजीकरण करें और सटीकता से आवेदन फॉर्म भरें।
  5. इसके बाद अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. सबमिट बटन पर क्लिक करें व आगे के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।

 

Sbi Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

SBI Recruitment 2022: पात्रता मानदंड एवं आवेदन शुल्क

एसबीआई की भर्ती के तहत अनारक्षित यानी सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के आवेदक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये देने होंगे। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। उम्मीदवार वेतनमान, रिक्तियों का विस्तृत विवरण, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर दी गई आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। 

 

विज्ञापन

SBI SCO Recruitment 2022: किस पद पर कितना मिलेगा वेतन?

  • डिप्टी मैनेजर : 48170-1740/1-49910-1990/10-69810 का पे-स्केल
  • सीनियर एग्जीक्यूटिव : 24 लाख रुपये सालाना सीटीसी
  • एग्जीक्यूटिव : 20 लाख रुपये सालाना सीटीसी
  • सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव : 27 लाख रुपये सालाना सीटीसी
  • डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर : 60 लाख रुपये सालाना सीटीसी
  • असिस्टेंट डेटा ऑफिसर : 35 लाख रुपये सालाना सीटीसी
  • सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट : 63840-1990/5-73790-2220/2-78230 का पे-स्केल
  • सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट : 76010-2220/4-84890-2500/2-89890 का पे-स्केल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें