फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Recruitment 2022: स्टेट बैंक में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

Tue, 18 Oct 2022 04:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की योग्यता होनी चाहिए।
विज्ञापन
Sbi Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना बैंक में अधिकारी बनने का है तो आपके लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से....

विज्ञापन

इस तारीख तक कर लें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी की गई सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 07 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है।  जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आखिरी तारीख से पहले ही जमा कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में जमा होंगे। 

इतने पदों पर होनी गहै भर्ती
स्टेट बैंक की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 1422 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 1400 पद रेगुलर हैं तो वहीं, 22 पद बैकलॉग के हैं। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 04 दिसंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। वहीं, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को परीक्षा से कुछ दिनों पहले जारी कर दिया जाएगा। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की योग्यता होनी चाहिए। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन करने वाले General/ EWS/ OBC उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे वैकेंसी के सेक्शन में जाएं।
  • यहां दिखाई दे रहे सबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें