SBI PO Phase II Mains Admit Card Out: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवार अब अपना एसबीआई पीओ मेन्स कॉल लेटर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा 5 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
इन दिन होगी परीक्षा
एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में साथ लाना अनिवार्य है। यह परीक्षा 5 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
एसबीआई पीओ की चयन प्रक्रिया में चार चरण होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, समूह अभ्यास (Group Exercise) और साक्षात्कार (Interview)। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।