फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO Exam 2026: एसबीआई पीओ परीक्षा आज, क्या ले जाएं और क्या नहीं; अभ्यर्थी जान लें सभी जरूरी निर्देश

Sat, 01 Aug 2026 06:00 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI PO Exam 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ-साथ एग्जाम डे से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI PO Exam 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग समय, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा केंद्र पर पालन किए जाने वाले नियमों की जानकारी पहले से समझ लें। इससे परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।

क्या है परीक्षा का शेड्यूल?

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2026 परीक्षा चार शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10 बजे, दूसरी 11:30 बजे से 12:30 बजे, तीसरी 2 से 3 बजे और चौथी शाम 4:30 से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट के अनुसार रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए।

विज्ञापन

 
शिफ्ट रिपोर्टिंग समय परीक्षा का समय
शिफ्ट 1 सुबह 8:00 बजे सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
शिफ्ट 2 सुबह 10:30 बजे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
शिफ्ट 3 दोपहर 1:00 बजे दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक
शिफ्ट 4 दोपहर 3:30 बजे शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक

SBI PO Prelims 2026: साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

  • SBI PO प्रीलिम्स 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • मूल वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी (सुरक्षा के लिए साथ रखें)

विज्ञापन

परीक्षा के दिन के लिए निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • प्रवेश से पहले पहचान और सुरक्षा जांच पूरी करनी होगी।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें और पर्यवेक्षक के सभी निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

SBI PO Prelims 2026: एग्जाम पैटर्न

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। प्रश्नपत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट (1 घंटा) का समय मिलेगा। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) और तर्क क्षमता (Reasoning Ability) के तीन सेक्शन होंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का अलग समय निर्धारित रहेगा।

परीक्षा में अंग्रेजी भाषा से 30 प्रश्न, मात्रात्मक योग्यता से 35 प्रश्न और तर्क क्षमता से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें