भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रोबेशनरी अधिकारी (पीओ) मुख्य परीक्षा परिणाम जारी किया जाने वाला है। एक नोटिफिकेशन के मुताबिक पीओ परीक्षा के परिणाम अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद थी। लेकिन अब आ रही रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई द्वारा परीक्षा परिणाम 24 अगस्त, 2019 की शाम तक को घोषित होंगे।
आपको बता दें कि एसबीआई मुख्य परीक्षा 20 जुलाई, 2019 को देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 200 अंकों के वस्तुनिष्ठ सवाल और 50 अंकों के वर्णनात्मक सवाल पूछे गए थे। गौरलतब है कि ये बंपर भर्तियां प्रोबेशनरी अधिकारी (पीओ) के पदों पर होने जा रही हैं।
मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद जल्द ही उम्मीदवारों के इंटरव्यू कॉल लेटर भी एसबीआई द्वारा जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपने परिणाम को नीचे दिए गए चरणों का पालन करके देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद उसकी सीधी लिंक भी आपको हमारी खबर में दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : इस बैंक में निकली डिप्टी मैनेजर के पदों पर नौकरी, चयन बेहद आसान
SBI PO मुख्य परीक्षा परीक्षा ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1 : सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा परिणाम 2019 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर, सबमिट करें।
चरण 4 : परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : SBI PO मुख्य परीक्षा परिणाम का एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : खुशखबरः उत्तर प्रदेश में होगी 42 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती, जारी हुआ शेड्यूल
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
इस खबर को हमारी अंग्रेजी वेबसाइट पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।