SBI PO Mains Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेंस परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने सफलतापूर्व प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। एडमिट कार्ड या उचित पहचान पत्र के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।