फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO Admit Card: भारतीय स्टेट बैंक कब जारी करेगा एसबीआई पीओ प्रवेश-पत्र और कहां से कर सकेंगे डाउनलोड?

Mon, 09 Jan 2023 06:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI PO Exam Hall Ticket : एसबीआई पीओ (SBI PO) प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर की जाएगी।  
विज्ञापन
SBI PO Admit Card Alert - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Probationary Officer Admit Card 2022-23: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एसबीआई पीओ (SBI PO) प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर की जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का यह भर्ती अभियान संगठन में 1673 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों को भरेगा। 

विज्ञापन

प्रवेश- पत्र जारी होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन और पंजीकरण आईडी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं वे मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा जनवरी/ फरवरी 2023 में आयोजित की जाएगी।  
 

SBI PO Admit Card 2022 डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले SBI के करिअर पेज sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. अब एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

 

SBI PO Recruitment मुख्य परीक्षा का पैटर्न

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एसबीआई पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और इसमें 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के समापन के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षण के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।
 

 

विज्ञापन

SBI PO Mains Exam गलत उत्तर के लिए कटौती

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एसबीआई पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में चिन्हित गलत उत्तरों के लिए अंक कटौती का प्रावधान होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए जिसके लिए उम्मीदवार द्वारा एक गलत उत्तर दिया गया है, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से 1/4 अंक प्राप्त कुल अंकों में से कटौती के रूप में काटा जाएगा। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है, अर्थात यदि उम्मीदवार द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए कोई कटौती नहीं होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें