कैसे होगा चयन?
एसबीआई पीओ (Probationary Officer) भर्ती प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा, और इंटरव्यू। इंटरव्यू में एक साइकोमेट्रिक टेस्ट और ग्रुप एक्सरसाइज भी शामिल होती है।
चयन प्रक्रिया में राज्य और कैटेगरी के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। उम्मीदवारों को उनके कुल अंकों के आधार पर उनके संबंधित राज्य और कैटेगरी में रैंक दी जाती है। चयनित उम्मीदवारों को 36,000 रुपये से 63,840 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जो अनुभव और स्थान के आधार पर अलग हो सकता है।
ऐसे डाउनलोड प्रवेश पत्र
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध Career लिंक पर क्लिक करें।
- खुलने वाले नए पेज पर संबंधित लिंक (SBI PO Interview Call Letter 2025) पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि (dd-mm-yyyy) दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।