फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO PET 2019: परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 08 May 2019 11:51 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) प्रवेश पत्र 2019 जारी कर दिया है। PET 2019 परीक्षा के प्रवेश पत्र SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट हो गए हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी जिन्होंने एसबीआई पीओ 2019 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एसबीआई की वेबसाइट से पीईटी प्रवेश पत्र को परीक्षा के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा जून 2019 के महीने में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2019 है। उम्मीदवार अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को नीचे दिए गए सरल नियमों का पालन कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे करें SBI PO PET 2019 परीक्षा परिणाम डाउनलोड-
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 'JOIN SBI' सेक्शन पर जाएं और करंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • “स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर्स प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।”
  • अब लॉगिन पेज लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें, आपका एसबीआई पीओ पीईटी 2019 प्रवेश पत्र स्क्रीन पर होगा उसे डाउनलोड करें।
  • एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

SBI PO PET 2019 प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें