SBI PO Salary: एसबीआई पीओ की सैलरी
एसबीआई पीओ भर्ती (SBI Bharti) में सैलरी की बात करें, तो चयनित होने पर शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये (प्लस 4 एडवांस इंक्रीमेंट) होता है। सैलरी जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के लिए लागू 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 के स्केल में होती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा भत्ता (Medical Allowance) सहित अन्य कई सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, वे छात्र जो अपने अंतिम वर्ष में हैं और जिनका परिणाम 31 दिसंबर 2025 तक घोषित हो जाएगा, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते चयन के समय वे अपनी डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत कर सकें।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट का लाभ मिलेगा, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है, जो सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।