स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि जल्द ही समाप्त होने वाली है। ऐसे में अगर आप एक ग्रेजुएट उम्मीदवार हैं और आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको तुरंत एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। गौरतलब है कि बीते 22 सितंबर से यह आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 12 अक्तूबर 2022 है। इस भर्ती के माध्यम से एसबीआई पीओ में करीब 1,600 रिक्त पदों को भरा जाना है। भर्ती संबंधी किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीओ भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को चेक कर लें। वहीं अगर आप भी इस प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा बेहद ही कम फीस में चलाए जा रहे SBI PO Batch 2022 - Join Now को दिए गए लिंक पर क्लिक करके सब्सक्राइब कर सकते हैं और दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में रहकर सरकारी बैंक में अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
SBI PO का पूरा सिलेबस
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में PO के लिए आयोजित की गई भर्ती में उम्मीदवारों को चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है। इसके तहत कैंडिडेट्स को पहले प्रीलिम्स परीक्षा देनी होती है जिसमें सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है यानी प्रीलिम्स परीक्षा पास होने वाले स्टूडेंट्स को ही मेंस परीक्षा दे सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में तीन विषय होते हैं। इसमेंरिजनिंग, क्वांटिटी एप्टिट्यूड और इंग्लिश शामिल है। वहीं, मेंस परीक्षा में पांच विषयों से सवाल पूछे जाते हैं। इसमें डेटा विश्लेषण और व्याख्या तर्क सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर। लिखित परीक्षा के सिलेबस को विस्तार से समझने के लिए जारी की गई अधिसूचना को देख लें।
कितने समय का होता है प्रोबेशन ?
एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को दो वर्ष को प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है, जिसके बाद उन्हें स्थायी नियुक्ति मिलती है। हालांकि इस दौरान उम्मीदारों को एक निर्धारित मासिक भत्ता मिलता है। गौरतलब है कि सफल कैंडिडेट्स को चयन से पहले को बेसिक बैंकिंग का ऑनलाईन कोर्स पूरा करना होता है। ध्यान रहे कि चयनित उम्मीदवारों को दो लाख रुपए का बॉन्ड बैंक के अधीन जमा करना होता है। जोकि तीन वर्षों तक बतौर सिक्योरिटी बैंक के पास ही जमा रहता है। यदि कोई कैंडिडेट्स तीन साल तक के दौरान नौकरी छोड़ता है तो उसके द्वारा जमा किए दो लाख रुपए की वापसी रुक भी सकती है।
करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।