क्या है इस फेलोशिप का उद्देश्य?
यह फेलोशिप युवाओं को ग्रामीण समुदायों के साथ मिलकर उनके संघर्षों को समझने और उनकी आकांक्षाओं को जोड़ने का अवसर प्रदान करता है।
इस फेलोशिप के 12 प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार है:
एसबीआई वाईएफआई फेलोशिप 12 प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिसमें स्वास्थ्य, ग्रामीण आजीविका, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, जल, प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण, आत्म-शासन, सामाजिक उद्यमिता, पारंपरिक शिल्प, और वैकल्पिक ऊर्जा शामिल है। यह फेलोशिप 13 महीने के कार्यक्रम के दौरान अपनी रुचियों के अनुसार इनमें से किसी एक थीम पर कार्य करते हैं।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.youthforindia.org/ पर जाएं।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए SBI Youth For India Fellowship 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के बाद अपनी डिटेल्स भरें।
- यहां आप आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।