बैंकिग सेक्टर में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में निकली जूनियर एसोसिएट्स (क्लर्क) की भर्ती के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। दरअसल, SBI की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2022 को समाप्त हो जाएगी। गौरतलब है कि इसके जरिये क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती की जानी है और SBI ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत सात सितंबर 2022 से की थी। अभ्यर्थियों को आवेदन के अंतिम समय में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का ग्रेजुएट होना आवश्यक है। साथ ही उनकी उम्र भी 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI Clerk Batch 2022 - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
जिस राज्य के लिए करेंगे आवेदन वहीं मिलेगी नौकरी?
SBI की इस भर्ती के जरिए क्लर्क के कुल 5008 पदों को भरा जाना है और बैंक ने सर्किल वाइज/स्टेट वाइज रिक्तियों की संख्या अलग अलग जारी की है। इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी किसी भी राज्य से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को यह बात ध्यान में रखनी होगी कि वह जिस राज्य/सर्किल से आवेदन करेंगे, उन्हें चयनित होने के बाद सिर्फ उसी राज्य/सर्किल में काम करने का मौका मिलेगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक किसी अभ्यर्थी को इंटर सर्किल/इंटर स्टेट ट्रांसफर की अनुमति नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि इस भर्ती के जरिए महाराष्ट्र में सबसे अधिक 747 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं दूसरे स्थान पर उतर प्रदेश है, जहाँ इसके जरिए क्लर्क के 631 पदों को भरा जाना है।
क्या है चयन प्रक्रिया :
इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्रीलिमिनरी टेस्ट यानी प्रीलिम्स और फिर इसमें सफल होने के बाद मेंस में हिस्सा लेना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को एक लैंग्वेज टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं में जरूरी भाषा की पढ़ाई की होगी, उन्हें इस टेस्ट में हिस्सा नहीं लेना पड़ेगा। अभ्यर्थी राज्य के हिसाब से जरूरी भाषा की जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UPSSSC PET, SBI क्लर्क, SSC CHSL, SSC CGL तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।