फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Recruitment 2021: कब होगी SBI क्लर्क की मेन्स परीक्षा, जान लीजिए ये जरूरी अपडेट

सार

SBI में क्लर्क के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मेन्स परीक्षा में अभी थोड़ा समय लग सकता है। कई शहरों में प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन नहीं होने की वजह अभ्यर्थियों को इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
SBI SO Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में क्लर्क के 5,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन हो चुका है और अब अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि क्लर्क के पदों के लिए SBI 31 जुलाई को मेन्स परीक्षा करवाने वाली थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा के नई तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि प्रीलिम्स के रिजल्ट के बाद ही SBI मेन्स परीक्षा के लिए नए तारीखों की घोषणा करेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा तथा रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आप सफलता पर मौजूद फ्री कोर्स को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

कब तक हो सकती है प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा :

SBI क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए पूरे देश भर में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि शिलांग, अगरतला, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और नासिक जैसे कुछ शहरों में इस परीक्षा का आयोजन निश्चित तिथि को नहीं हो सका था। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि SBI इन शहरों में परीक्षा का आयोजन करवाने के बाद ही रिजल्ट की घोषणा करेगा। 

कब तक हो सकता है मेन्स परीक्षा का आयोजन :

SBI क्लर्क के मेन्स परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों का प्रीलिम्स परीक्षा में उतीर्ण होना जरूरी है। ऐसे में जब अभी कुछ शहरों में प्रीलिम्स परीक्षा का होना बाकी है, तो यह संभव है कि SBI अभी मेन्स परीक्षा में थोड़ा विलंब करे। गौरतलब है कि SBI ने मेन्स परीक्षा के लिए पहले 31 जुलाई की तारीख निर्धारित की थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। 

किस पैटर्न पर होती है SBI क्लर्क की मेन्स परीक्षा :

SBI क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मेन्स परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के 190 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे और चालीस मिनट का समय मिलता है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल / फाइनेंस अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते हैं।

कैसे करें तैयारी :

अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो आपको अपने सपने को पूरा करने के लिए तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, UP SI, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसे कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें