फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Recruitment 2021: आखिरी दिनों में भूल से भी न करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

सार

SBI Clerk आवेदन प्रक्रिया 20 मई को खत्म हो चुकी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा जून के महीने में आयोजित की जाएगी और मेन्स परीक्षा जुलाई में होगी। ऐसे में युवाओं को अब परीक्षा की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
SBI Clerk Exam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में क्लर्क लेवल पर निकली पांच से हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई को खत्म हो चुकी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एसबीआई क्लर्क की प्रीलिम्स परीक्षा जून के महीने में आयोजित की जाएगी और मेन्स परीक्षा जुलाई में होगी। ऐसे में इसकी तैयारी में जुटे युवाओं को अब परीक्षा की तैयारी और जोर-शोर से शुरू कर देनी चाहिए। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट  https://www.sbi.co.in/web/careers/ पर विजिट करते रहें। अगर अभ्यर्थी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं और उसके लिए किसी तरह की मदद पाना चाहते हैं तो वो इस लिंक पर क्लिक कर  https://www.safalta.com/demo-registration www. safalta.com से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


आने वाली है परीक्षा, ना करें ये गलतियां
अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी परीक्षा की घड़ी नजदीक आने लगती है तो छात्र तनाव से घिरते जाते हैं। इस दौरान उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी भी होने लगती है जिसकी वजह से वो परीक्षा के आखिरी दिनों में ऐसी कई गलतियाँ कर बैठते हैं जिसका असर उनके परिणामों पर पड़ता है। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए हम यहां आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे जिनसे बचते हुए आपको आखिर के इन दिनों में अपनी पढ़ाई करनी है ताकि परीक्षा तक आप पूरी तरह कॉन्फिडेंट हो सकें।

किसी भी टॉपिक को अंतिम दिनों के लिए ना छोड़ें:
अगर परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं तो आपको उन दिनों में खूब रिवीजन करना चाहिए और अपनी कमियों को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान आपको किसी भी नए टॉपिक को हाथ नहीं लगाना चाहिए। आखिरी दिनों में अगर आप नए टॉपिक्स को पढ़ेंगे तो आप कन्फ्यूज हो सकते हैं और इससे आपका समय भी बर्बाद होगा।
विज्ञापन


प्रश्नों को जल्दबाजी में पढ़कर उत्तर देने से बचें :
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को क्रैक करने के लिए समय का सबसे अहम किरदार है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप पेपर में दिए सवालों को जल्दबाजी में पढ़कर जवाब लिखना शुरू कर दें। आपको प्रश्नों को दो से तीन बार पढ़ना चाहिए और उसके बाद ही उसको हल करना चाहिए।

नेगेटिव मार्किंग है तो सभी प्रश्नों का जवाब देने से बचें:
एसबीआई क्लर्क परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को ये बखूबी पता होगा कि इस परीक्षा में किसी सवाल का गलत जवाब देने से उनके अंक काट लिए जाएंगे। इसलिए आपको केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिसका जवाब आपको अच्छे से पता है। जिस भी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है वहां अपनी मर्जी से आकलन लगाकर जवाब देने से बचना चाहिए।

जनरल अवेयरनेस को हल्के में ना लें:
जनरल अवेयरनेस (सामान्य जागरूकता) एसबीआई क्लर्क परीक्षा के महत्वपूर्ण और स्कोरिंग विषयों में से एक है। लेकिन अक्सर छात्र इस विषय को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं और उसे बचे हुए समय या फिर परीक्षा आखिरी दिनों के लिए छोड़ देते हैं जो गलत है। आपको बाकी विषय की तरह ही इसकी भी रोज प्रैक्टिस करनी चाहिए।

मॉक टेस्ट नहीं देना:
मॉक टेस्ट अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर करने और उसका आकलन करने में मदद करता है। जो अभ्यर्थी नियमित रूप से मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करते हैं वो परीक्षा में बेहतर स्कोर करते हैं क्योंकि इससे ना सिर्फ उन्हें पेपर के पैटर्न का अंदाजा हो जाता है बल्कि वो उसकी बारीकियों को भी समझ जाते हैं। उन्हें परीक्षा के दौरान प्रश्नों को कैसे और कितनी जल्दी हल करना है, इसकी भी प्रैक्टिस हो जाती है। इसलिए अभ्यर्थियों को मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस रोज करनी चाहिए।

Safalta.com के साथ करें परीक्षा की पक्की तैयारी
कोरोना की वजह से पिछले काफी समय से सभी कोचिंग संस्थान बंद हैं और इस समय अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का मार्गदर्शन भी नहीं मिल पा रहा है। इस मुश्किल हालात के बीच www.safalta.com  एसबीआई क्लर्क की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक खास कोर्स चला रहा है जहां उन्हें 100 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस, 90 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स, करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए यूट्यब चैनल और एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग जैसी ढेरों सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं जिसकी मदद से वो घर पर रहकर ही परीक्षा की पूरी तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस इस लिंक पर क्लिक कर https://www.safalta.com/sbi-clerk-foundation-batch-2021-batch-2  करना होगा और उसके बाद वो SBI क्लर्क के फाउंडेशन कोर्स से जुडकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें