भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में क्लैरिकल कैडर के 5,454 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2021 को खत्म हो चुकी है। एसबीआई क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा की तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है लेकिन संभावना है कि परीक्षा ऑनलाइन मोड में जून के महीने में आयोजित की जाएगी जिसके लिए 1 जून से एडमिट कार्ड भी जारी हो जाएंगे। एसबीआई देश भर के 170 से अधिक शहरों में SBI क्लर्क प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा कराने की जानकारी पहले ही जारी कर चुकी है। परीक्षा से अधिक जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर एसबीआई की वेबसाइट https://www.sbi.co.in/web/careers/ पर विजिट करते रहें। अगर अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी और कोई मदद पाना चाहते हैं तो वो इस लिंक पर क्लिक
भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें-
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की शुरुआत- 27 अप्रैल 2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 20 मई 2021
प्रीलिमिनरी एग्जाम- जून 2021
मेंस एग्जाम- जुलाई 2021
इस तारीख से जारी होंगे एडमिट कार्ड:
SBI Clerk के लिए प्री एग्जाम जून महीने में हो सकता है जिसके लिए 1 जून 2021 से एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। वहीं, मेंस परीक्षा में शामिल होने परीक्षार्थियों के लिए 19 जुलाई से प्रवेश पत्र जारी होंगे। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स इस लिंक https://www.sbi.co.in/ पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहीं, प्रीलिम्स परीक्षा की प्रक्रिया की जानकारी के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (पीईटी) का भी आयोजन होगा जिसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 26 मई 2021 से एडमिट कार्ड मिलने शुरू हो जाएंगे।
कैसे होगी प्री-एग्जाम ट्रेनिंग:
कोरोना की वजह प्री-एग्जाम ट्रेनिंग ऑनलाइन हो सकती है। ये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स-सर्विसमेन, धार्मिक अल्पसंख्य समुदाय के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। जिन लोगों ने आवेदन के समय पीईटी के लिए विकल्प चुना है वो 26 मई से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
Safalta.com के साथ करें परीक्षा की पक्की तैयारी
वे अभ्यर्थी जो इस एग्जाम की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए
www.safalta.com खास कोर्स चला रहा है जहां 100 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस, 9 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स, करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए यूट्यब चैनल और एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग जैसी ढेरों सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं जिसकी मदद से अभ्यर्थी घर पर रहकर भी परीक्षा की पूरी तैयारी कर सकते हैं तो देर किस बात की अभी इस लिंक पर क्लिक कर
https://www.safalta.com/sbi-clerk-foundation-batch-2021 SBI क्लर्क का फाउंडेशन कोर्स ज्वॉइन करें।