भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में क्लर्क लेवल पर पांच हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है जिसकी आखिरी तारीख 20 मई है। अगर आपने अभी इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो तुरंत SBI की आधिकारिक साइट https://www.sbi.co.in/web/careers/ पर जाकर अपना फॉर्म भर लें। इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा जून के महीने में आयोजित होगी और 1 जून से एडमिट कार्ड भी जारी हो जाएंगे। एसबीआई देश भर के 170 से अधिक शहरों में SBI क्लर्क प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा कराने की जानकारी पहले ही जारी कर चुकी है। अभ्यर्थियों को प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के लिए अपने परीक्षा केंद्रों का चयन करते हुए ही अपने आवेदन फॉर्म को भरना होगा क्योंकि एक बार परीक्षा केंद्र आवंटित हो गया तो उसे किसी भी हालात में बदला नहीं जा सकता। अगर अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी और कोई मदद पाना चाहते हैं तो वो इस लिंक पर क्लिक
भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें:
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की शुरुआत- 27 अप्रैल 2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 20 मई 2021
प्रीलिमिनरी एग्जाम- जून 2021
इस तारीख से जारी होंगे एडमिट कार्ड:
SBI Clerk के लिए प्री एग्जाम जून महीने में हो सकता है जिसके लिए 1 जून 2021 से एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। वहीं, मेंस परीक्षा में शामिल होने परीक्षार्थियों के लिए 19 जुलाई से प्रवेश पत्र जारी होंगे। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स इस लिंक https://bit.ly/33sFyPm पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क परीक्षा केंद्र:
SBI ने उन शहरों की सूची पहले ही जारी कर दी है जहां प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर भी दर्ज रहेगी। प्री और मेन्स एग्जाम नीचे दिए गए शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
राज्य कोड - राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश - परीक्षा केंद्र शहर
11 - अंडमान और निकोबार द्वीप - पोर्ट ब्लेयर
12 - आंध्र प्रदेश - चिरला, गुंटूर, कडपा, काकीनाडा, कुरनूल, नेल्लोर, राजमुंदरी, श्रीकाकुलम, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखपट्टणम, विजयनगरम
13 - अरुणाचल प्रदेश - नाहरलगुन
14 - असम - डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, सिलचर, तेजपुर
15 - बिहार - अर्रा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया
16 - चंडीगढ़ - चंडीगढ़-मोहाली
17 - छत्तीसगढ - भिलाई नगर, बिलासपुर, रायपुर
18 - गोवा - पणजी
19 - गुजरात - अहमदाबाद-गांधीनगर, आनंद, जामनगर, मेहसाणा, राजकोट, सूरत, वड़ोदरा
20 - हरियाणा - अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, सोनीपत, यमुना नगर
21 - हिमाचल प्रदेश - बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, ऊना
22 - जम्मू और कश्मीर - जम्मू, सांबा, श्रीनगर
23 - झारखंड - बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची
24 - कर्नाटक - बेंगलुरु, बल्लारी, बेलगाम, दावणगेरे, गुलबर्गा, हसन, हुबली- धारवाड़, मांड्या, मैंगलोर, मैसूर, शिमोगा, उडुपी
25 - केरल - अलाप्पुझा, कन्नूर, कोच्चि, कोल्लम, कोट्टायम, कोझीकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर
26 - लक्षद्वीप - कावारत्ती
27 - लेह - लेह
28 - मध्य प्रदेश - भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर, सतना, उज्जैन
29 - महाराष्ट्र - अमरावती, औरंगाबाद, चंद्रपुर, धुले, जलगाँव, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई / ठाणे / नवी मुंबई, नागपुर, नांदेड़, नाशिक, पुणे, सोलापुर
30 - मणिपुर - इंफाल
31 - मेघालय - शिलांग
32 - मिजोरम - आइजोल
33 - नगालैंड - दीमापुर, कोहिमा
34 - दिल्ली-एनसीआर - दिल्ली एनसीआर (सभी एनसीआर शहर)
35 - ओडिशा - बालासोर, बेरहामपुर (गंजम), भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, राउरकेला, संबलपुर
36 - पुदुचेरी - पुदुचेरी
37 - पंजाब - अमृतसर, भटिंडा, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पठानकोट, पटियाला, संगरूर
38 - राजस्थान - अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर
39 - सिक्किम - बर्दांग-गंगटोक
40 - तमिलनाडु - चेन्नई, कोयम्बटूर, इरोड, मदुरै, नागरकोइल, सलेम, तंजावुर, थिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, वेल्लोर, विरुधुनगर
41 - तेलंगाना - हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, वारंगल
42 - त्रिपुरा - अगरतला
43 - उत्तर प्रदेश - आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज (इलाहाबाद), बरेली, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, वाराणसी
44 - उत्तराखंड - देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की
45 - पश्चिम बंगाल - आसनसोल, दुर्गापुर, ग्रेटर कोलकाता, हुगली, कल्याणी, सिलीगुड़ी
Safalta.com के साथ करें परीक्षा की पक्की तैयारी
वे अभ्यर्थी जो इस एग्जाम की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए
www.safalta.com एक खास कोर्स लेकर आया है जहां 150 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस, 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स, करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए यूट्यब चैनल और एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग जैसी ढेरों सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं जिसकी मदद से अभ्यर्थी घर पर रहकर भी परीक्षा की पूरी तैयारी कर सकते हैं तो देर किस बात की अभी इस लिंक पर क्लिक कर
https://www.safalta.com/sbi-clerk-foundation-batch-2021?utm_source=Au&utm_medium=article256&utm_campaign=sbi SBI क्लर्क का फाउंडेशन कोर्स ज्वॉइन करें।