भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट के 8,301 पदों पर जो आवेदन आमंत्रित किए थे, उन पदों पर प्री परीक्षा ट्रेनिंग का एडमिट कार्ड 24 फरवरी, 2018 को जारी कर दिया गया है। जिन SC/ST/XS (पूर्व कर्मचारी) उम्मीदवारों ने इन पदों पर आवेदन किया है वह 24 फरवरी से 11 मार्च, 2018 तक अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यह आवेदन पत्र उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की ऑफिशयल वेबसाइट के अलावा अमर उजाला के एजुकेशन पोर्टल
safalta.com से भी डाउनलोड कर सकते हैं।सफलता डॉट कॉम में उम्मीदवार सरल तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई द्वारा जारी इन क्लर्क के पदों पर प्रारंभिक परीक्षा मार्च और अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी। जूनियर एसोसिएट के पदों पर मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 मई, 2018 को किया जाएगा।एसबीआई क्लर्क के पदों पर प्री परीक्षा ट्रेनिंग का एडमिट कार्ड इस लिंक
https://safalta.com/admit-card/sbi-clerk-pre-exam-training-admit-card-2018-published-10819.html पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।