देखें बैकलॉग की वैकेंसी
SBI क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स - ग्राहक सहायता और बिक्री) भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 6589 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 5180 पद रेगुलर वैकेंसी के रूप में घोषित किए गए हैं, जबकि 1409 पद बैकलॉग श्रेणी से संबंधित हैं। रेगुलर वैकेंसी में 2255 पद अनारक्षित (जनरल) वर्ग, 788 पद अनुसूचित जाति, 450 पद अनुसूचित जनजाति, 1179 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 508 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं। वहीं, बैकलॉग के तहत आने वाले 1409 पद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन (PwD) और भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) से संबंधित वर्गों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
सबसे ज्यादा वैकेंसी वाले टॉप 5 राज्य
भारतीय स्टेट बैंक की इस भर्ती में जिन राज्यों में सबसे अधिक पद निकाले गए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जहां 514 रिक्तियां हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 380 पद, महाराष्ट्र में 476 पद, आंध्र प्रदेश में 310 पद, और पश्चिम बंगाल में 270 पद निर्धारित किए गए हैं। इन राज्यों में अलग-अलग श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और जनरल के तहत वैकेंसी वितरित की गई हैं।