भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 2019 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के अंक अब आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर अपडेट है। परीक्षा के लिए शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा में प्राप्त अंकों को चेक कर सकते हैं।
जूनियर एसोसिएट्स मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड 31 अक्टूबर, 2019 को एसबीआई द्वारा जारी किया गया है। बात दें कि मुख्य परीक्षा 10 अगस्त, 2019 और 20 सितंबर, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी।
प्रारंभिक परीक्षा (चरण- I) में प्राप्त अंकों को चयन के लिए नहीं जोड़ा जाएगा, केवल मुख्य परीक्षा (चरण- II) में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची की तैयारी के लिए माना जाएगा।
एसबीआई क्लर्क 2019 परीक्षा में 200 मार्क्स के 190 प्रश्न थे। परीक्षण पूरा करने के लिए कुल समय 2 घंटे और 40 मिनट निर्धारित किया गया था। देश भर में विज्ञापन संख्या CRPD / SCO / 2019-20 / 09 के अनुसार क्लर्क के 8,653 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती की जा रही है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।