फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा के नतीजे घोषित, 13 हजार से अधिक पदों पर होगा चयन

Mon, 02 Jun 2025 04:18 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Clerk Mains Result 2025 Out: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। जूनियर एसोसिएट पद के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
SBI Clerk Mains Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Clerk Mains Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता एवं बिक्री) पदों के लिए आयोजित यह परीक्षा 10 और 12 अप्रैल 2025 को संपन्न हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 13,732 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं।  

विज्ञापन


एसबीआई क्लर्क स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी और उप-श्रेणी सहित सभी जरूरी विवरण शामिल होते हैं। इसमें प्रत्येक अनुभाग (जैसे रीजनिंग, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव आदि) में प्राप्त अंक और कुल अंक दिए होते हैं। इसके साथ ही, श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ अंक और आपकी चयन स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) स्पष्ट रूप से दी गई होंगी।
 

विज्ञापन

रिजल्ट के बाद अगला चरण क्या है?

अगर आपने एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा पास कर ली है, तो अब आपको भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test-LPT) में शामिल होना होगा। यह परीक्षा उस राज्य की स्थानीय भाषा में ली जाती है, जहां आपने आवेदन किया है। इसमें उम्मीदवार की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता की जांच की जाती है।सरकारी नौकरी पाने के लिए एलपीटी पास करना अनिवार्य है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • ऊपर दाईं ओर दिए गए 'Careers' (करियर) टैब पर क्लिक करें।
  • खुले पेज पर 'Current Openings' (वर्तमान रिक्तियां) विकल्प चुनें।
  • 'Junior Associates (Customer Support & Sales) Recruitment' लिंक पर क्लिक करें।
  • वहां दिए गए ‘SBI Clerk Mains Result 2025’ शीर्षक वाले लिंक को खोलें।
  • अब लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें