SBI Clerk Mains Exam Pattern: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा पैटर्न
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट में 190 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रश्न पत्र चार खंडों में बंटा होगा:
- जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस
- जनरल इंग्लिश
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी
- कंप्यूटर एप्टीट्यूड
चयन प्रक्रिया
एसबीआई क्लर्क परीक्षा इंग्लिश सेक्शन को छोड़कर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होती है। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग टाइमिंग होती है। गलत जवाब देने पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। कोई सेक्शनल कटऑफ नहीं है, लेकिन फाइनल मेरिट के लिए मार्क्स नॉर्मलाइज किए जाते हैं। फाइनल सिलेक्शन केवल मेन्स परीक्षा में परफॉर्मेंस के आधार पर होता है (कोई इंटरव्यू नहीं)।