फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई क्लर्क 2026: 26 और 27 नवंबर को होगी मुख्य परीक्षा, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

Mon, 16 Nov 2026 05:04 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 190 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 200 अंक निर्धारित हैं।
 
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (Customer Support & Sales) भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण की तैयारी कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसमें उम्मीदवारों से सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता और तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 कब जारी होगा?

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि की मदद से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियां मिलेंगी:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और पाली
  • रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

SBI Clerk Mains Exam Pattern 2026 कैसा होगा?

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में कुल चार खंड होंगे। परीक्षा में 190 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम 200 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।

 
विषय प्रश्न अंक समय
सामान्य/वित्तीय जागरूकता 50 50 35 मिनट
सामान्य अंग्रेजी 40 40 35 मिनट
मात्रात्मक योग्यता 50 50 45 मिनट
तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता 50 60 45 मिनट
कुल 190 200 160 मिनट
 

उम्मीदवारों को सभी खंडों की तैयारी के साथ समय प्रबंधन पर भी ध्यान देना चाहिए। मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास परीक्षा की तैयारी में मददगार हो सकता है।

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Careers सेक्शन खोलें।
  3. इसके बाद Current Openings विकल्प पर क्लिक करें।
  4. Junior Associates (Customer Support & Sales) Recruitment 2026 लिंक खोजें।
  5. SBI Clerk Mains Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  6. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
  7. पासवर्ड अथवा जन्मतिथि भरें।
  8. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  9. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें