फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Exam 2022: एग्जाम में हर सेक्शन के लिए निर्धारित होगा समय, क्या सभी विषयों में पास होना है जरूरी?

Fri, 30 Sep 2022 12:21 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

SBI में क्लर्क के 5008 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। SBI ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात सितंबर 2022 से 27 सितंबर के बीच आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
SBI Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट बैंक ऑफ (SBI) में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 5008 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। स्टेट बैंक ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात सितंबर 2022 से 27 सितंबर के बीच आवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दरअसल क्लर्क के 5008 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिमिनरी टेस्ट, मेंस और एक लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाना है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिमिनरी टेस्ट का आयोजन इसी साल नवंबर महीने में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी केलिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI Clerk Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।

हर सेक्शन के लिए निर्धारित होगा समय : 

SBI क्लर्क की भर्ती के लिए होने वाली प्रीलिमिनरी परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को काफी सोच समझकर प्रश्नों का जवाब देना होगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित होगा और अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर प्रश्नों का जवाब देना होगा। इसमें अभ्यर्थियों को प्रत्येक सेक्शन को हल करने के लिये 20 मिनट का समय दिया जाएगा। गौरतलब है कि इसके प्रीलिम्स में अभ्यर्थियों से इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी तथा रीजनिंग एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्या सेक्शन के अनुसार मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स भी होगा निर्धारित :

प्रीलिमिनरी परीक्षा में हर सेक्शन के लिए अलग अलग समय दिए जाने के बाद अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या हर सेक्शन के लिए मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स भी निर्धारित होगा। हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आधिकरिक अधिसूचना के मुताबिक सेक्शन वाइज कोई मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स निर्धारित नहीं है। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों से इस परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज से 30 अंको के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 अंको के 35 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी से 35 अंको के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App  के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें