वे अभ्यर्थी जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की क्लर्क भर्ती की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और इस एग्जाम की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो उन्हें ये सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं है कि लॉकडाउन में मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस कैसे होगी। इसके लिए आपको www.safalta.com के जरिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट को आज ही ज्वॉइन कर लेना चाहिए। आपको बता दें कि हाल ही में SBI ने 5,454 क्लर्क पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हुई थी जिसकी अंतिम तारीख 17 मई निर्धारित की गई थी लेकिन अब इस डेट को बदलकर 20 मई कर दिया गया है। ऐसे सभी युवा जो इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/web/careers/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
क्यों जरूरी हैं मॉक टेस्ट
अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही उसके एग्जाम में शामिल होने वाले है तो ऐसे में आप अपनी परीक्षा से जुड़ी तैयारी का अनुमान खुद ही लगा सकते हैं। इसके लिए बस आपको मॉक टेस्ट देना जरूरी होता है ताकि छात्र एग्जाम के समय होने वाली समस्याओं को पहले ही समझ लें।
कैसे ज्वॉइन करें फ्री मॉक टेस्ट
अगर आप भी इस फ्री मॉक टेस्ट सीरीज को ज्वॉइन करना चाहते हैं तो अभी इस लिंक
https://www.safalta.com/mock-test पर क्लिक करें या इसके अतिरिक्त छात्र दिए गए लिंक के माध्यम से भी
https://www.youtube.com/watch?v=GNUwa-iZQ14 सीधे सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल से जुड़कर लाइव मॉक टेस्ट दे सकते हैं ।