यह ऑनलाइन परीक्षा 28 नवंबर को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए अपने हिसाब से एग्जाम सेंटर का चयन कर सकते हैं। एसबीआई ने अभ्यर्थियों को अपने पसंद के तीन परीक्षा केंद्रों का चुनाव करने के लिए एप्लीकेशन विंडो खोल रखी है। जिसके जरिए अभ्यर्थी अपना पसंद का परीक्षा केंद्र का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
बता दें कि परीक्षा केंद्रों के शहर बदलने का विकल्प अभ्यर्थियों के पास 16 नवंबर तक ही है। एग्जाम सेंटर की च्वॉइस बदलने की एप्लीकेशन विंडो 16 नवंबर तक ही खुली है। इस ऑनलाइन परीक्षा के दो सेक्शन होंगे और पहले सेक्शन की परीक्षा दो सौ अंकों और दो घंटे की होगी। दूसरे सेक्शन की परीक्षा 30 मिनट की होगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में नगेटिव मार्किंग भी होती है। इस परीक्षा के साक्षात्कार के लिए बैंक ऑनलाइन परीक्षा में कुल अंकों के आधार पर राज्यवार और श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार करेगा।
आधिकारिक नोटिस पढ़ें