SBI Apperntice Marks 2019 : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपरेंटिस भर्ती परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी के अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपडेट कर दी गई है।
वे अभ्यर्थी जो अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अपरेंटिस नियुक्ति परीक्षा के लिए 23 अक्टूबर, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में उपस्थित हुए थे (विज्ञापन संख्या CRPD / APPR / 2019-20 / 14) वे अब भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से परीक्षा के अंकों को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 17 सितंबर, 2019 से 06 अक्टूबर, 2019 तक किया गया था। एसबीआई द्वारा अपरेंटिस के कुल 700 खाली पदों के लिए नोटिफिकेशन यह जारी की थी।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपरेंटिस अंतिम परिणाम 2019 : कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर दिए गए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपरेंटिस अंक अधिसूचना वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : हाेम स्क्रिन पर उम्मीदवारों के अंक पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित होगी उसे चेक करें, और डाउनलोड करें।
चरण 5 : अभ्यर्थी
पीडीएफ का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपरेंटिस अंतिम अंक को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: आईओसीएल, यूपीएससी समेत कई विभागों में हो रही हैं भर्तियां
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।