सत्य नड़ेला का वार्षिक वेतन लगभग 846 करोड़ रुपये
कंपनी के हालिया दस्तावेजों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सत्य नडेला का वार्षिक पारिश्रमिक अब लगभग 96.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 22 प्रतिशत की वृद्धि है। माइक्रोसॉफ्ट के एआई क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने यह इजाफा किया है।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनके वेतन पैकेज का बड़ा हिस्सा, यानी करीब 90 प्रतिशत स्टॉक अवॉर्ड्स (शेयर के रूप में मिलने वाला हिस्सा) से जुड़ा हुआ है। यदि इसे भारतीय मुद्रा में अनुमानित तौर पर बदला जाए, तो यह लगभग 846 करोड़ रुपये के बराबर बैठता है।
हर दिन कमाते हैं करीब 2.3 करोड़ रुपये
इसी आधार पर मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नडेला की एक दिन की अनुमानित आय करीब 2.3 करोड़ रुपये के आसपास आती है। हालांकि यह गणना डॉलर से रुपये में रूपांतरण और सालाना औसत के आधार पर की गई है, इसलिए यह एक अनुमानित आंकड़ा है, न कि सटीक वेतन।
सत्य नडेला 2014 से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ पद पर हैं और पिछले एक दशक में उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट ने न केवल क्लाउड टेक्नोलॉजी बल्कि एआई और सॉफ्टवेयर विकास के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। यही कारण है कि आज कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल है और उसके सीईओ की कमाई भी उसी अनुपात में चर्चा का विषय बनी हुई है।